फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 24 किलोमीटर का सफर छोटा होने पर किसानों ने पानीपत में गन्ना लाना किया शुरू

विज्ञापन
पानीपत। नेशनल हाईवे-44 पर गांव सिवाह के पास पानीपत से मुजफ्फरनगर जाने के लिए बने नए पुल से ट्रैक्टर - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत से मुजफ्फरनगर जाने वाला नेशनल हाईवे 709 पुरा बनकर तैयार हो गया है। जिससे सबसे ज्यादा लाभ किसानों को मिलेगा। तीन दिन पहले ही वाहन चालकों ने इस पुल से आवागमन करना शुरू कर दिया है। वहीं पानीपत शुगर मिल में बुधवार को ही गन्ना खरीदने की शुरुआत होने जा रही है।
विज्ञापन

इससे किसानों को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में किसान यूपी से गन्ना लेकर पानीपत आते रहे। अब यूपी के किसान पुल के माध्यम से सीधा पानीपत के सिवाह गांव में उतरेंगे और यहां से सीधा शुगर मिल में अपनी गन्ने की फसल बेच सकेंगे। वहीं पिछली बार धान की खरीद के समय पुलिसकर्मी यूपी से फसल लाने वाले किसानों को रोकने का काम कर रहे थे।
24 किलोमीटर का सफर हुआ छोटा
पानीपत से मुजफ्फरनगर का सफर 24 किलोमीटर छोटा हो गया है। जिससे अब पानीपत में आने वाले यात्रियों और किसानों को लगभग एक घंटे का कम समय लग रहा है। नेशनल हाईवे से मुजफ्फरनगर तक का रास्ता 83 किलोमीटर का है और सीधा चौटाला रोड से 101 और सनौली रोड से 103 किलोमीटर लंबा है। सनौली रोड के जाम और खराब सड़क से छुटकारा मिल गया है। जिससे किसान आसानी से पानीपत पहुंच पा रहे हैं। वहीं इस हाईवे पर टोल टेक्स भी लगा दिए गए है जिससे यात्रियों का सफर 100 रुपये महंगा भी होने जा रहा है। अभी तक यह टोल शुरू नहीं हुआ है जिससे किसान अभी तेजी से गन्ने की फसल लाना शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें