फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मनाना अंडरपास का फाटक एक मई से बंद रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। मनाना फाटक पर अंडरपास बनाने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए रेलवे फाटक एक मई से बंद रखने के लिए सूचनार्थ बोर्ड लगा दिया है। आमजन की आवाजाही के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता अभी तैयार नहीं किया गया है। जिससे समालखा और शहर से विभिन्न गांवों को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मनाना-समालखा रेलवे फाटक पर रेलवे द्वारा अंडरपास बनाया जाना प्रस्तावित है। इस पर काम शुरू होने के बाद फाटक बंद होने से कई महीनों के लिए आवाजाही रुक जाएगी। जो स्थानीय लोगों और आसपास के गांवों के लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने वाला है। निर्माण करवाने वाले ठेकेदार द्वारा एक मई से फाटक बंद करने की सूचना देने का बोर्ड लगा दिया है। समालखा शहर में आने और विभिन्न गावों में जाने के लिए यह प्रमुख रास्ता है। बीएड कॉलेज मनाना का भी रास्ता यहीं से निकलता है लेकिन वहां भी रेलवे ओवर ब्रिज व रेलवे अंडर पास का काम अधर में होने के कारण आवाजाही नहीं हो रही। उक्त आरओबी व आरयूबी का निर्माण कोरोना काल में शुरू हुआ था लेकिन आज तक यह पूरा नहीं हो सका है। इससे मनाना, ढोढपुर, नारायणा, बुढ़शाम और अन्य गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समालखा शहर में किसी काम के लिए आने वाले लोगों को मनाना रोड से किवाना निकलते हुए चुलकाना रोड से समालखा में आने के लिए करीब पांच से सात किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। खलीला फाटक से समालखा आने के लिए यह दूरी आठ-10 किमी अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें