फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गणेश मंदिर में 40 साल से है शिवलिंग, एक साल पहले मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद स्थापित किया शिव परिवार

विज्ञापन
प्रधान बलदेव गांधी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। भाटिया कॉलोनी में पिछले 40 साल से श्री गणेश मंदिर में शिवलिंग स्थापित है और पिछले साल मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद मंदिर में शिव परिवार भी स्थापित किया गया है। हाल में मंदिर में शिवलिंग, शिव परिवार में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कीर्तिकेय, नंदी महाराज, हनुमान, देवी माता के तीनों स्वरूप स्थापित हैं। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर के पंडित विवेक शास्त्री ने बताया कि मंदिर में सुबह- शाम पूजा व आरती की जाती है फिर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाते हैं। मंदिर में हरि बाग, नारायण सिंह पार्क और आस-पास के कई क्षेत्रों से श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं। मंदिर में शाम के समय मंदिर की महिला मंडली भजन-कीर्तन भी करती है। महाशिवरात्रि के लिए मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजने लगा है। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु शिवलिंग पर भांग, धतूरा, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद ( पंचामृत ) का भोग लगाएं। मंदिर के प्रधान बलदेव गांधी और महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि मंदिर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉलोनी के सभी सदस्य अभी भूमिका निभाते हैं। हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मंदिर में मनाया जाएगा। हर साल महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में भंडारा लगाया जाता है इस बार महाशिवरात्रि से एक दिन पहले 14 फरवरी को मंदिर में भंडारा लगाया जाएगा। मंदिर में शाम के समय शिव पुराण कथा भी हो रही है।

प्रधान बलदेव गांधी। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें