फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पत्नी के साथ चलने से इन्कार करने पर गला दबाकर की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इसराना थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में पत्नी पूजा की मफलर से गला दबाकर हत्या करने के आरोपी पति कपिल निवासी किवाना को थाना चांदनी बाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी को वीरवार देर शाम को ऊझा रोड एकता विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी झगड़ा कर मायके में आ गई थी और साथ चलने से इन्कार कर दिया, जिस कारण मफलर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
थाना इसराना प्रभारी महिपाल ने बताया कि लोहारी गांव निवासी रणधीर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उसकी बेटी पूजा की शादी 12 साल पहले किवाना गांव के कपिल के साथ हुई थी। कपिल ने 10 फरवरी को पूजा की उसके पति ने मफलर से गला दबाकर मार डाला था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। वीरवार शाम को पुलिस ने आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके और पूजा के बीच करीब ढाई महीने से कहासुनी चल रही थी। आठ फरवरी को पूजा के साथ कहासुनी हुई तो वह बच्चों को छोड़कर अपने मायके में आ गई। नौ फरवरी को वह भी एक रिश्तेदार की बाइक मांगकर ससुराल पहुंच गया और पूजा को साथ चलने के लिए कहा, जिस पर उसने इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें