नलवा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला शनिवार को बीमार हुई तो पति दवा दिलाने के लिए उसे डॉक्टर के पास लेकर गया। दोपहर करीब दो बजे माता-पिता को ढूंढने निकले चार वर्षीय मंझले बेटे को गांव रिसालू रोड पर लावारिस कुत्तों ने घेर लिया और नोंच-नोंच कर मार डाला। स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव खेत में पड़ा देख मां सदमे से बेहोश हो गई। इसी बीच सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी सतपाल प्रजापत ने बताया कि वह अपनी पत्नी मनीषा और तीन बच्चे बड़ा बेटे मोदी (6), मंझले बेटे योगी (4) और सबसे छोटे बेटे छोटा (1) के साथ पिछले डेढ़ साल से नलवा कॉलोनी में रह रहा है। वह कृृष्णा गार्डन के पास ऑटो में पुराने कपड़े खरीदने और बेचने का काम करता है। शनिवार को उसकी पत्नी मनीषा की हालत खराब हुई तो वह इलाज कराने के लिए सुबह साढ़े दस बजे पत्नी और सबसे छोटे बेटे राहुल को लेकर डॉक्टर के पास नूरवाला गया था। बड़े बेटे मोदी और मंझले बेटे योगी को घर पर छोड़ गए थे। जब वह दोपहर करीब ढाई बजे घर आए तो उन्हें मोदी घर के पास खेलता मिला जबकि योगी लापता था। इसी बीच सूचना मिली कि एक बच्चे को कुत्तों ने नोंच कर मार दिया है। सूचना पर वह रिसालू रोड पर पहुंचे तो वहां एक शव पड़ा हुआ था। उन्होंने पास जाकर देखा तो वह उनके बेटे योगी का था। आशंका है कि मंझला बेटा योगी खेलते खेलते उन्हें ढूंढने के लिए घर से निकला। रास्ते में कुत्तों का झुंड उसके पीछे पड़ा। जिन्होंने उसे नोंच लिया।
आठ कुत्तों का था झुंड, पत्थर मारकर भगाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी
प्रत्यक्षदर्शी सुनील ने बताया कि वह रिसालू रोड पर एक फैक्टरी में काम करता है। वह शनिवार को दोपहर करीब दो बजे छत पर काम कर रहे थे। इसी बीच आठ आवारा कुत्तों का झुंड बच्चे के पीछे लगे हुए थे। बच्चा रोते हुए भाग रहा था। वह फैक्टरी से बाहर निकले कुत्तों ने बच्चे को नोंचना शुरू कर दिया। वह दौड़कर कुत्तों के पास पहुंचे और उन्हें पत्थर मारकर उन्हें भगाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते बच्चे को खींचते हुए खेत में ले गए। दो से तीन लोगों ने उन्हें पत्थर मारकर भगाया,लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, मासूम दम तोड़ चुका था।
- विकलांग हूं, इसलिए बच्चे को घर से निकलने से नहीं रोक पाया
पड़ोसी धर्मपाल ने बताया कि मोदी और योगी उसके पास खेल रहे थे। मोदी सो गया था, लेकिन योगी चुपके से बाहर निकल गया। वह जब तक दरवाजे पर पहुंचा वह काफी दूर जा चुका था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ऐसा हादसा हो जाएगा। विकलांग होने की वजह से से नहीं खोज पाया।
पड़ोसी दुकानदार महिला ने दी मृतक मासूम के परिवार को सूचना
पड़ोसी दुकानदार महिला मल्लो का बेटा रिसालू रोड पर ही एक फैक्टरी में काम करता है। बेटे ने आकर मल्लो को सूचना दी और मल्लो ने आकर उन्हें बताया कि उनका बेटा खेत में पड़ा हुआ है। उसे कुत्तों ने नोंच लिया। सूचना मिलते ही डॉक्टर से दवाई लेकर दंपती सीधा घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मां मनीषा ने बेटे का शव देखा तो वह बेहोश हो गई। पांच मिनट बाद होश आया तो मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पर रखे हैं बेटों के नाम मोदी, योगी और खट्टर
योगी के पिता ने बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मंझले बेटे का नाम अमित योगी रखा था। बड़े बेटे का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर मोदी और छोटे बेटे का नाम प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पर राहुल खट्टर रखा था।
विकलांग हूं, इसलिए बच्चे को घर से निकलने से नहीं रोक पाया
पड़ोसी धर्मपाल ने बताया कि मोदी और योगी उसके पास खेल रहे थे। मोदी सो गया था, लेकिन योगी चुपके से बाहर निकल गया। वह जब तक दरवाजे पर पहुंचा काफी दूर जा चुका था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ऐसा हादसा हो जाएगा। विकलांग होने की वजह से से नहीं खोज पाया।
-पड़ोसी दुकानदार महिला ने दी मृतक मासूम के परिवार को सूचना-
पड़ोसी दुकानदार महिला मल्लो का बेटा रिसालू रोड पर ही एक फैक्टरी में काम करता है। बेटे ने आकर मल्लो को सूचना दी और मल्लो ने आकर उन्हें बताया कि उनका बेटा खेत में पड़ा हुआ है। उसे कुत्तों ने नोंच लिया। सूचना मिलते ही डॉक्टर से दवाई लेकर दंपती सीधा घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मां मनीषा ने बेटे का शव देखा तो वह बेहोश हो गई। पांच मिनट बाद होश आया तो मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
- प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पर रखे हैं बेटों के नाम मोदी, योगी और खट्टर
योगी के पिता ने बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मंझले बेटे का नाम अमित योगी रखा था। बड़े बेटे का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर मोदी और छोटे बेटे का नाम प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पर राहुल खट्टर रखा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
- सुनील कुमार, सेक्टर 29 थाना प्रभारी।