फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चार दिवसीय सांग महोत्सव का आगाज, पहले दिन रागनियों से प्रस्तुत की हीर-रांझा की प्रेम कथा

विज्ञापन
सांग की प्रस्तुति देते रंगकर्मी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
पानीपत। दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट पानीपत और हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को चार दिवसीय सांग महोत्सव-2026 का एसडी पीजी कॉलेज में शानदार आगाज हुआ। पहले दिन हीर-रांझा की प्रेम कथा को रंगकर्मियों ने रागनियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने दर्शक दीर्घा में बैठकर सांग का मंचन देखा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष नेहा शर्मा, गजेंद्र सलूजा, कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा एडवोकेट सुनील शर्मा, ब्राह्मण सभा के प्रधान राजेश शर्मा और पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी विशिष्ट अतिथि रहे। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को संस्कृति से जोड़ने के लिए हमारी लोकनाट्य सांग परंपरा एक मिल का पथर साबित होगी। इससे हरियाणवी संस्कृति को एक नई दिशा मिलेगी। दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट इसके लिए अच्छे प्रयास कर रही है।
संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि वीरवार को सोनू भगाना और पार्टी ने हीर रांझा सांग का मंचन किया। रंगकर्मियों ने प्रेमकथा को रागनियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। संस्था की महिला संयोजिका सीमा हरियाणवी ने बताया कि हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल के निदेशक गजेंद्र फोगाट की देखरेख में आयोजन किया जा रहा है। एसडी कॉलेज में शुक्रवार को लड़कियां सांग की प्रस्तुति देंगी। 11 व 12 अप्रैल को सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद के पुत्र विष्णु दत्त सांग का मंचन करेंगे। इससे पहले कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा व संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मंच संचालन गिरीश मानव ने किया। इस मौके पर पवन धीमान, दिनेश जून, नीरज पांचाल, नरेंद्र गर्ग, मोहित शर्मा, सुरेश शर्मा, रामलाल भाटिया, उमेद पांचाल मास्टर, कंवरभान व पंडित धर्मवीर मौजूद रहे।

सांग की प्रस्तुति देते रंगकर्मी। स्रोत : संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें