फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत में जगमगाएगी गीता की ज्योति, जिले में गीता जयंती महोत्सव 28 को शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गीता जयंती महोत्सव पर चार दिवसीय जिला स्तरीय समारोह 28 नवंबर को शुरू होगा। आर्य पीजी कॉलेज के मैदान पर आध्यात्मिक केंद्र बनाया जाएगा। इसमें स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ शहर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके लिए मंगलवार को जिला सचिवालय में बैठक की। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सामाजि व धार्मिक संस्थाओं के साथ बैठक की। जिसमें 28 नवंबर से एक दिसंबर को होने वाले जिला स्तरीय गीता महोत्सव पर विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव को जिले में एक प्रेरणादायी, संस्कारपूर्ण और आकर्षक आयोजन के रूप में स्थापित किया जाएगा। डॉ. दहिया ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ हवन और गीता पूजन के साथ किया जाएगा। चारों दिनों के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, तथा स्कूली बच्चों द्वारा गीता श्लोक उच्चारण किया जाएगा।
लोक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि गीता जयंती सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को प्रेरणा देने वाला सांस्कृतिक पर्व है। उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम में स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों, सभी धार्मिक संस्थाओं तथा शहर की सामाजिक संस्थाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पूरा जिला गीता जयंती के रंग में रंगा दिखाई दे। सेमिनारों में गीता के उपदेश, जीवन-मूल्य और भारतीय संस्कृति पर चर्चा की जाएंगी, जिससे कार्यक्रम युवाओं के लिए ज्ञानवर्धक और प्रोत्साहनकारी सिद्ध होगा। बैठक के दौरान सभी विभागों ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपने-अपने सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन इस महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। इस मौके पर एडीसी एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीएसपी सुरेश सैनी, डीआईपीआरओ सुनील बसताडा, डीईओ राकेश बूरा, डीईईओ सुभाष भारद्वाज, डीएसपी सुरेश सैनी, जिला बाल विकास अधिकारी रितु राठी, समाजसेवी रमेश माटा, अनिल मदान, कृष्ण रेवड़ी, रविंद्र सैनी व सुनील झांब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें