पानीपत। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर सोमवार को देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। जिसकी सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही जीआरपी द्वारा आसपास मौजूद लोगों से युवक की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई।
जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।