जिले में स्थित बहुमंजिला इमारत। संवाद
पानीपत। दिल्ली के विवेक विहार क्षेत्र में चार मंजिला भवन में आग लगने से नौ लोगों की मौत होने से ऊंची इमारतों में आग से बचाव के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पानीपत में भी ऊंची इमारतों में आग लगी तो विभाग के पास राहत व बचाव के इंतजाम नहीं हैं।
शहर में 10 से 12 मंजिल भवनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। दमकल विभाग के पास दो मंजिल तक जाने की सीढ़ी है, ऐसे में आग पर काबू पाना मुश्किल होगा। नोएडा और दिल्ली में ऊंची इमारतों में आग लगने की घटना के बाद पानीपत में भी इंतजाम की पड़ताल की गई। पानीपत में फ्लैट कल्चर तेजी से बढ़ रहा है।
10 से 12 मंजिल के भवनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जहां पर बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। ऐसी स्थिति में यदि इन भवनों में आग लगने से हादसा हो जाए तो दमकल विभाग कैसे काबू कर पाएगा। वर्तमान समय में दमकल विभाग के पास पुराने और परंपरागत उपकरण हैं। इसमें 22 गाड़ियां शामिल हैं, लेकिन, ऊंचाई पर आग लगने की स्थिति में बचाव व राहत कार्य के लिए विभाग के पास सीढ़ी की एकमात्र उपाय है। विभाग के पास कुछ गाड़ियों पर 25 से 35 फीट यानी करीब साढ़े 10 मीटर लंबी सीढि़यां है।
जिले में स्थित बहुमंजिला इमारत। संवाद