फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छह माह पहले किशोरी को बहलाकर ले गए प्रेमी को परिजनों ने पीटा

विज्ञापन
आरोपी युवक। सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। करनाल के घरौंडा थानाक्षेत्र के एक गांव से छह माह पहले किशोरी को बहलाकर ले गए प्रेमी को शनिवार दोपहर 12 बजे किशोरी के परिजनों ने तहसील कैंप चौक के पास दबोच लिया। आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। सूचना पर तहसील कैंप थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को घरौंडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

घरौंडा क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि गांव गढी खजूर निवासी युवक मुकेश उनके गांव में आता था। युवक ने उनकी 15 साल की बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 19 दिसंबर को आरोपी उनकी बेटी बहलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने घरौंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी नहीं मिल रहा था। किशोरी की मां ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर बात की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने कहा कि उससे बात करते रहें जिसके बाद से ही परिजन किशोरी से बात करते रहे और शनिवार मिलने के लिए पानीपत बुला लिया, जैसे ही दोपहर को करीब 12 बजे वह तहसील कैंप चौक पर पहुंचे तो उनकी नजर बेटी पर पड़ गई। इसके बाद उन्होंने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसकी पेंट खोल दी, जिससे आसपास भीड़ जमा हो गई और किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही तहसील कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और तहसील कैंप थाने ले आई। तहसील कैंप थाना पुलिस ने घरौंडा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद घरौंडा पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।

युवक के साथ मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। आरोपी के खिलाफ पहले से ही घरौंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर है। जिस कारण आरोपी को घरौंडा पुलिस को सौंप दिया। किशोरी को उसके परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बजलीत सिंह, प्रभारी थाना तहसील कैंप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें