फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेतों में बिजली का सामान चोरी कर कोठरों में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। मनाना गांव के पास मनाना-समालखा रोड स्थित तीन ट्यूबवेल में चोरी करने के बाद आग लगा दी गई। कोठरों में रखे कृषि उपकरण, खाद और अन्य सामान जल गया। समालखा थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मनाना गांव के अमित और सुभाष ने समालखा थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि खेतों में ट्यूबवेल के तार काटने के बाद कोठरों में आग लग दी इससे 15 कट्टे डीएपी खाद, 15 कट्टे यूरिया, सब्जी की दवा, बिजली का सामान, स्टार्टर, प्याज के 10 कट्टे, गेहूं की छह बोरी, खेतों के काम के औजार व तार जल गया, इसके साथ गैस एजेंसी के सामने स्थित एक डॉक्टर के फार्महाउस से भी पाइप, कस्सी और अन्य उपकरण चोरी कर लिए गए है। स्थानीय लोगों और किसानों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें