फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परिजनों ने तीन युवकों पर लगाए मोहित की हत्या के आरोप, पुलिस ने बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

Thu, 26 Mar 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मोहित के परिजनों से बात करते डीएसपी आत्माराम। संवाद
विज्ञापन
इसराना। वैसर गांव के मोहित (23) की मौत के मामले में परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। बुधवार को परिजन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। मोहित का शव मंगलवार सुबह कालखा-लोहारी गांव के बीच में रजवाहे के पास मिला था। डीएसपी आत्माराम ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बात कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, इसके बाद मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

वैसर गांव के रामफल ने बताया कि उनके भतीजे मोहित का शव मंगलवार सुबह कालखा-लोहारी गांव के पास रजवाहा पटरी पर मिला था। कुछ दूरी पर उसका दोस्त घायल अवस्था में था। जिसे पुलिस ने खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया था। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कार्रवाई शुरू की लेकिन परिजनों ने मोहित के कुछ दोस्तों पर हत्या करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी इसके बाद देर शाम तक पुलिस परिजनों से बात करती रही इसमें कोई रास्ता नहीं निकला। बुधवार सुबह को ग्रामीण व परिजन जिला नागरिक अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा तो परिजनों कार्रवाई की मांग की इसके बाद डीएसपी आत्माराम जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। डीएसपी ने परिजनों से बात की और आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने बयान दर्ज कराए और तीन युवकों पर हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए।

मोहित के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया है। परिजनों ने अपने बयान में तीन युवकों पर आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आत्माराम, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें