फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बलिदानियों के परिजनों और वीरांगनाओं का किया सम्मान

Tue, 02 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम वीरोंं को नमन कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देते गुरु ब्रह्मानंद स
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। भारत मां के लाल तूने फर्ज अपना अदा किया, जान हथेली पर लेकर दुश्मन का चीर सीना दिया...। देश को यह कर्ज देकर गहरी नींद में सो गए, फिर से वीर भारत मां के शहीद हो गए... जैसे गीत व नारों के साथ आयोजन स्थल देश भक्ति के रंग में रंग गया। सोमवार को मौका था अमर उजाला की ओर से आयोजित मां तुझे सलाम वीरो को नमन कार्यक्रम का। अंसल सुशांत सिटी स्थित ऑरलव होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के बलिदानियों की वीरांगनाओं व उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। साथ ही भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों व पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
मुख्यातिथि एसडीएम पानीपत मनदीप और विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला प्रधान स्क्वाड्रन लीडर डॉ. सुदीप सांगवान रहे। अध्यक्षता संगठन के उपाध्यक्ष सूबेदार अजीत कुंडू ने किया। मंच संचालन कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने किया। मुख्यातिथि ने बलिदानियों के परिवारों को सम्मानित किया। गुरु ब्रह्मानंद सीसे स्कूल ऊंंटला के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर एकल व समूह नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम मनदीप ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीरों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इसके बाद देश ने कई युद्धों का सामना किया। हमारे वीरों ने हर युद्ध में दुश्मनों को करारा जवाब दिया। भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला प्रधान स्क्वाड्रन लीडर डॉ. सुदीप सांगवान ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने का मौका हर किसी काे नहीं मिला। ऐसे कुछ ही शौभाग्यशाली होते हैं। हर भारतीय और सैनिक देश के लिए हर समय मर मिटने को तैयार रहता है।


बलिदानियों के परिवार सम्मानित
शौर्य चक्र मेजर आशीष धौंचक बिंझौल, किशोरी लाल छिछड़ाना, रामकिशन सींक, रघबीर सिंह डाहर, रघबीर सिंह पट्टीकल्याणा, सूबे सिंह डिकाडला, जागीर सिंह वार्ड-6 पानीपत, भलेराम झट्टीपुर, हरिराम कुराना, रामसिंह बराना, ताराचंद कालखा, बिजय सिंह पूठर, रियासत अली अधमी, रिसीपाल सनौली खुर्द, अजमेर सिंह जौरासी, महेंद्र सिंह बहरामपुर, भूरु सिंह अहर, ओमप्रकाश यमुना एंक्लेव, कृष्ण कुमार सुताना, सुशील कुमार अत्तौलापुर, रामकिशन नौल्था, रणबीर सिंह सिवाह, महासिंह नौल्था, जिले सिंह भालसी, लख्मी चंद गांजबड़, बलवान सिंह करहंस, अमरदीप सिंह बांध, देवक राम बांध, ज्ञान सिंह पट्टीकल्याणा, अखेराम पलड़ी, दरिया सिंह अटावला, पट्टीकल्याणा गांव के पंठी, हरिसिंह व अर्जन सिंह, गोवर्धन आसन कलां व सुखबीर कवी को सम्मानित किया।
भूतपूर्व सैनिक संगठन की तरफ से सेवानिवत्त कैप्टन आजाद सिंह अटावला, सूबेदार अजीत कुंडू शाहपुर, सतबीर सहरावत, हवलदार रणबीर सिंह, वारंट ऑफिसर सूरजभान, कैप्टन श्यामलाल, सूबेदार सतबीर सिंह, हवलदार महाबीर, सूबेदार धर्मपाल सिंह, हवलदार रघुवीर फोर, सूबेदार जीत सिंह, कैप्टन रणपाल सिंह, हवलदार संदीप दीक्षित, कैप्टन धर्मबीर सिंह देशवाल व कैप्टन राजेंद्र कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम वीरोंं को नमन कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देते गुरु ब्रह्मानंद स

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम वीरोंं को नमन कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देते गुरु ब्रह्मानंद स

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम वीरोंं को नमन कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देते गुरु ब्रह्मानंद स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें