फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विलुप्त होती सांझी कला को मिलेगा नया जीवन

Sun, 31 May 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कला व सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा हरियाणा की पारंपरिक लोक कला सांझी के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में करनाल मंडल स्तर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में एक से तीन जून तक तीन दिवसीय सांझी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी। इस कार्यशाला में केवल महिलाएं भाग लेंगी।
विज्ञापन


कार्यशाला की सहायक रीटा ने बताया कि आधुनिकता के दौर में विलुप्त होती इस लोक कला को बचाने के लिए विभाग के आयुक्त व सचिव डाॅ. अमित कुमार अग्रवाल और महानिदेशक केएम पाण्डुरंग के दिशा-निर्देश में प्रदेश के सभी मंडलों में
तीन-तीन दिन की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

मास्टर ट्रेनर कमलेश देवी ने बताया कि निशुल्क कार्यशाला में महिलाएं सांझी कला के पारंपरिक गुर सीख सकती हैं। विभाग का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए हरियाणा की लोक परंपराओं को संरक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें