फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दशहरा पर रावण का पुतला होगा आकर्षक

विज्ञापन
श्री राम दशहरा कमेटी बरसत रोड की बैठक में जयघोष लगाते सदस्य। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। श्री राम दशहरा कमेटी बरसत रोड द्वारा इस बार दशहरा विशेष बनाया जाएगा। रावण के कुनबे के पुतले आकर्षक होने के साथ संदेश देने वाले होंगे। इसके साथ समाज को शिक्षा देने वाली झांकी भी निकाली जाएगी। कमेटी ने इसके लिए रविवार को नूरवाला स्थित हर्ष गार्डन में विशेष बैठक की।
विज्ञापन

इसमें शहर की एक दर्जन से अधिक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में दशहरा का आयोजन भव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की। कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें दशहरा महोत्सव-2026 को ऐतिहासिक, भव्य व अनुशासित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया
बैठक में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध समाजसेवी हरपाल ढांडा रहे। बैठक में मां गंगा सावन ज्योत समिति के प्रधान सुभाष गुलाटी, पानीपत सेवा मंडल के प्रधान सुभाष बठला और श्री राम सेवा दल के हरबंस आनंद ने शिरकत की और आयोजन को सफल बनाने में अपनी संस्थाओं की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महासचिव सुभाष गुलाटी ने बताया कि महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए मंच व्यवस्था, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों, रावण दहन और यातायात प्रबंधन पर गहन चर्चा की गई और जिम्मेदारियां बांटने के लिए उप-समितियों का गठन किया गया। प्रवक्ता भूषण मदान ने कहा और प्रधान भीम सचदेवा ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से 17वां श्री राम दशहरा महोत्सव ऐतिहासिक होगा। मीडिया प्रभारी हरीश अरोड़ा, सुनील थम्मन व विपिन बजाज ने बताया कि 17वां महोत्सव पूरे उत्साह से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें