पानीपत। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा वीरवार को भाजपा के जिला कार्यालय श्याम कमल में जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान मौके पर ही अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री के निजी सचिव देवेंद्र संधू ने बताया कि जनता दरबार सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें मंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।