फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बुलेट का इंडिकेटर टूटने पर कार चालक को पीटा, पेट में धारदार हथियार से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर सिवाह गांव के पास कार रोककर मोटरसाइकिल का इंडिकेटर टूटने के विवाद में कार सवार दो युवकों की पिटाई कर दी। बुलेट मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

हांसी जिले के गांव थुराना के त्रिलोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को अपनी कार से पानीपत से गोहाना की ओर जा रहे थे। सिवाह गांव के पास ओवरटेक करते समय उसकी कार से एक बुलेट मोटरसाइकिल का इंडिकेटर टूट गया। कुछ दूरी पर बाइक सवार ने उसकी कार रुकवा ली और दो हजार रुपये की मांग करने लगा। उन्होंने अपने परिचित आर्यन को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि आर्यन के पहुंचते ही मोटरसाइकिल पर सवार युवक के छह-सात साथी मौके पर आए और उनके साथ मारपीट कर दी। एक हमलावर ने आर्यन के पेट पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें