फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले को मिली दो पशु एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पुलिस के डायल 112 की तर्ज पर सड़क दुघर्टनाओं में घायल गोवंशों और दूर दराज के पशुपालकों की सुविधा के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से समालखा में निशुल्क पशु एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। जिसका हेल्पलाइन नंबर 1962 है। समालखा पशु चिकित्सालय के डाॅ. शैलेश ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश में पशु एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। जिसके तहत प्रदेश में कुल 70 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। दो एंबुलेंस जिला पानीपत को मिली हैं जिसमें से एक एंबुलेंस समालखा पशु चिकित्सालय को सौंपी गई है। डाक्टर शैलेश ने बताया कि समालखा ब्लाॅक में शुरू की गई यह एंबुलेंस सेवा फिलहाल दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बाद में इसको 24 घंटे किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह एंबुलेंस एक चलता फिरता पशु चिकित्सालय है जिसमें सारी दवाएं व सर्जरी का सामान भी उपलब्ध हैं। एंबुलेंस में एक प्रशिक्षित डाक्टर व सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। एंबुलेंस का कंट्रोल रूम समालखा पशु चिकित्सालय में बनाया गया है। हेल्पलाइन नंबर 1962 पर काल करने पर एंबुलेंस मौके पर जाकर पशुओं का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें