देवी मंदिर में फूलों से दरबार को सजाते कलाकार। संवाद
पानीपत। नवरात्र के लिए देवी मंदिर सजकर तैयार हो गया है। कोलकाता और बेंगलुरु से मंगवाए गए विशेष फूलों से माता का शृंगार किया गया है। मंदिर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 100 से अधिक सेवादारों लगाए गए हैं, इसके साथ ही परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, पीने के पानी और वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। मंदिर के प्रधान काकू बंसल ने बैठक कर सेवादारों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी है।
देवी मंदिर के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि वीरवार को देवी मंदिर में शुरू होने वाले नवरात्र के लिए बुधवार को बैठक कर सेवादारों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि देवी मंदिर में नवरात्र के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं, इसके लिए देवी मंदिर समिति के सदस्यों ने संबंधित तैयारी को पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि गेट-1 से बाइक और अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, साथ ही केवल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु के लिए गेट-1 से प्रवेश मिल पाएगा। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए देवी मंदिर में हर स्थान पर सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई है।
देवी मंदिर में फूलों से दरबार को सजाते कलाकार। संवाद
देवी मंदिर में फूलों से दरबार को सजाते कलाकार। संवाद