फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड़ स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में निरीक्षण कर बच्चों को पढ़ाते हुए उपायुक् - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। कोरोना रोधी वैक्सीन से ही कोरोना पर वार कर इसकी कमर को तोड़ा जा सकता है। इसलिए बच्चों को लगाई जाने वाली वैक्सीन के मामले में इसे एक अभियान समझकर इस कार्य को सफल बनाएं क्योंकि यह एक सामाजिक दायित्व है और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

ये बातें शुक्रवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का औचक निरीक्षण करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने स्कूूल में स्मार्ट क्लास रूम का भी अवलोकन किया। उपायुक्त हर क्लास रूम तक गए और बच्चों को पढ़ाई के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पहली से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं और बच्चे स्कूल में आने शुरू हो गए हैं। सभी अध्यापक यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिठाया जाए।
उन्होंने कहा कि बच्चों को मेहनत के साथ पढ़ाई करवाई जाए क्योंकि कोरोनाकाल में बच्चों की पढ़ाई का काफी हर्जाना हुआ है, हालांकि ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की गई थी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए जागरूक होते हुए बच्चों को भी जागरूक करें। उपायुक्त ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ाई में अव्वल आने के टिप्स भी दिए। उपायुक्त सुशील सारवान ने इस अवसर पर हाजिरी रजिस्टर भी चैक किया और प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि सभी अध्यापक और कर्मचारी समय पर आए यह भी सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें