संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को समालखा के चर्चित ढाबे 70 माइल स्टोन पर रेड कर खाद्य पदार्थों की सैंपल भरे हैं। इसके अलावा विभाग ने इसराना के मुख्य बाजार में भी करियाना की दो दुकानों पर भी सैंपलिंग की गई है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 70 माइल स्टोन ढाबे पर सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच करते हुए उनकी रसोई से पनीर व वेजिटेबल आयल के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम ने इसराना मार्केट में भी करियाना की दुकानों पर नमकीन व चाय के सैंपल भरे गए हैं। जिन्हें जांच के लिए करनाल लैब में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जो भी सैंपलिंग की जाती है। उनकी जांच रिपोर्ट 15 से 20 दिनों में आ जाती है।
जांच रिपोर्ट तीन वर्गाें में आती है, जिसमें मिस ब्रांड, सब स्टैंडर्ड और अनसेफ होती है। जिसके आधार पर मिस ब्रांड होने पर तीन लाख, सब स्टैंडर्ड आने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। रिपोर्ट की तीसरी कैटेगरी अनसेफ होती है तो उस पर सीजेएम कोर्ट में केस चलाया जाता है, जिसमें सजा का भी प्रावधान है। डॉ. जोगेंद्र से जब चुलकाना श्रीश्याम मंदिर के फाल्गुनी उत्सव के दौरान प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों से लिए गए सैंपलिंग की रिपोर्ट के बारे पूछने पर उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट आ गई है।