फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, नीचे मिट्टी में लिखा था- आई लव यू... इसमें इसकी कोई गलती नहीं है

Wed, 17 Feb 2021 03:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बिहोली में ड्रेन नंबर दो के बांध पर पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। वहीं नीचे मिट्टी में 'आई लव यू', इसकी इसमें कोई गलती नहीं हैं। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची बापौली थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। मृतक के भाई ने इसमें हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनाक्रम के अनुसार गांव बापौली के 23 वर्षीय राहुल का शव बिहौली गांव में ड्रेन नंबर दो के किनारे पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला है। युवक के हाथों के अंगूठे में मिट्टी भी लगी हुई थी। मिट्टी में किसी को संदेश देने के लिए ये लिखा गया था कि आई लव यू इसमें इसकी कोई गलती नहीं है।

क्षेत्र में यह चर्चा का विषय है कि आखिर किस कारण से राहुल ने जान दी है और किसके लिए मिट्टी पर संदेश लिखा है। दूसरी ओर मृतक के भाई रवि ने हत्या की आंशाका जताते हुए पुलिस से जांच करने की मांग की हैं। मृतक राहुल निजी कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें