फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धूप निकलने से दिन हल्का गर्म रहा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से लेकर शाम तक धूप निकलने मौसम में हल्की गर्मी रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क रहने के साथ परिवर्तनशील रह सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई हो सकती है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना बन रही है वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें