फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कटिंग करने वालों ने किया सरिया चोरी शक पर छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। थाना सदर क्षेत्र के रेर कलां गांव में निर्माणाधीन दीवार के लिए सरिया कटिंग करने वाले मजदूरों ने सरिया चोरी कर लिया। इसके बाद वह कार में सरिया लोड कर भागने लगे। शक होने पर आरोपियों का पीछा किया तो वह कुछ दूर जाकर आरोपी कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंसल निवासी संदीप कुमार ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी रेरकलां के पास जमीन है। जिसकी चार दीवारी के लिए निर्माण चल रहा है। उसके पास राकी, विक्की, गुमरदास, लघु, सुभाष, गुरदीप व सरिया कटिंग का काम करते थे।
जो मोटर साइकिल व कार से आते थे। उन्हें उन पर सरिया चोरी करने का शक हुआ। जिस पर उन्होेंने आरोपियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। बुधवार को आरोपी सरिया की कटिंग कर अपनी कार में रख रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो वह खेतों की और भागने लगे। उसने ठेकेदार के साथ मिलकर उनका पीछा किया तो कुछ दूरी पर जाकर वह कार छोड़कर भाग गए। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें