फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छात्राओं में बेल बॉटम जींस का बढ़ रहा क्रेज

Fri, 29 Aug 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अलग-अलग रंग में बेल बॉटम जींस। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
-कुर्ती के साथ बेल बॉटम जींस बना छात्राओं की पहली पसंद

-700 से 2000 रुपये तक मिल जाती हैं बेल बॉटम जींस

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। फैशन की दुनिया में पुराने ट्रेंड अक्सर नए अंदाज में लौट आते हैं। कुछ साल पहले तक जो बेल बॉटम जींस केवल पुरानी यादों का हिस्सा बन चुकी थी। वही आज फिर से युवाओं व युवतियों की पहली पसंद बन गई है। छात्राओं में इसका क्रेज बढ़ा है। शहर के बाजारों में इसकी मांग इतनी बढ़ गई है कि दुकानदारों इनका पूरा स्टॉक मंगा लेते है।

एसडी पीजी कॉलेज की छात्रा आंचल और खुशी ने बताया कि बेल बॉटम जींस पहनने से न सिर्फ उनका लुक स्टाइलिश दिखता है बल्कि यह आरामदायक भी होती है। पहले जहां बेल बॉटम जींस को सिर्फ टॉप या शर्ट के साथ ही पहना जाता था। वहीं अब इसका नया ट्रेंड कुर्ती के साथ देखने को मिल रहा है। कुर्ती और बेल बॉटम जींस का यह कॉम्बिनेशन कॉलेज गर्ल्स के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। साक्षी ने बताया कि बेल बॉटम जींस पहनने से उनका लुक एकदम पुराना स्टाइल जैसा हो जाता है। इस जींस को लंबे समय तक पहनने पर भी परेशानी महसूस नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसार बाजार के दुकानदार अमित ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बेल बॉटम जींस की डिमांड अचानक बढ़ गई है। छात्राएं ही नहीं बल्कि कामकाजी महिलाएं भी इस ट्रेंड को अपनाने लगी हैं। उन्होंने बताया कि यह जींस 700 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की कीमत में आसानी से मिल जाती है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न डिजाइन और रंगों में स्टॉक तैयार कर रखा है। बाजार में देखा जाए तो बेल बॉटम जींस का ट्रेंड न सिर्फ छात्राओं बल्कि आम महिलाओं के बीच भी बढ़ रहा है। कई महिलाएं इसे कुर्ती, क्रॉप टॉप और शॉर्ट टॉप के साथ पहनना पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें