फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कैंटर में ठूंसकर भरी हुईं थी गाय, भूख से हो चुकी थी हालत खराब

Fri, 29 Aug 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर बाबरपुर यातायात थाने के सामने वाहनों की जांच के दौरान पकड़ा गया था गायों से लदा कैंटर
विज्ञापन

पंजाब के गुरदासपुर से इंदौर लेकर जा रहे 14 गायों को, सेक्टर-13-17 थाने में मेंट्रक चालक और हेल्पर के खिलाफ केस दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जीटी रोड पर बाबरपुर यातायात थाने के सामने पुलिस ने बुधवार रात को वाहनों की जांच करते हुए गायों से लदा कैंटर पकड़ा था। इस दौरान कैंटर से पुलिस ने 14 गाय बरामद की। ठूंस-ठूंस कर भरी होने के कारण गायों की हालत खराब थी। इस पर पुलिस ने गायों को गोशाला भेज दिया। वहीं कैंटर चालक आंध्र प्रदेश के जिला अन्नामया के रायचोटी गांव निवासी प्रवीन व परिचालक राजे शेखर के खिलाफ थाना सेक्टर 13-17 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह पंजाब के रंधावा गुरदासपुर से गाय लेकर आए थे और इंदौर लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर उन्हें 10 दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी किरण ने बताया कि जीटी रोड पर बाबरपुर यातायात थाना पुलिस बुधवार रात को जीटी रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान करनाल की ओर से एक कैंटर तेज गति से आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने कैंटर चालक को रुकने का इशारा किया। कुछ दूरी पर पुलिस ने कैंटर को रोककर जांच की। चालक ने बताया की कैंटर में गोशाला के लिए गाय हैं। जब पुलिस ने तिरपाल हटाकर देखी तो कैंटर में 14 गायों को ठूस-ठूसकर भरा गया था। भूख प्यास और तिरपाल बंद होने के कारण गायों की हालत गंभीर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी गायों को सेक्टर-13-17 स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में भेज दिया। वहीं चालक प्रवीन व परिचालक राजे शेखर के खिलाफ थाने में पशु क्रूरता व व गौ संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनके साथियों और गायों को लेकर जाने के उद्देश्य की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें