आर्य कॉलेज में प्राचार्य जगदीश गुप्ता को मनप्रीत के दाखिले के लिए चैक सौंपती पूर्व मेयर अवनीत
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। गरीब परिवार सहायता समिति ने आर्य कॉलेज में एक बेटी मनप्रीत कौर को एमकॉम में प्रवेश दिलाया। समिति की वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व महापौर अवनीत कौर ने छात्रा मनप्रीत कौर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्राचार्य जगदीश गुप्ता ने समिति के कार्य की सराहना की।