फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच लाख के फूलों से सजेगा माता का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चैत्र नवरात्र इस बार 30 मार्च को शुरू होंगे। नवरात्र के नजदीक आते ही मंदिरों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर में नवरात्र पर विशेष तैयारी शुरू की गई है। इस बार भी कोलकाता के फूलों से माता का दरबार सजाया जाएगा। माता के दरबार को लगभग पांच लाख रुपये की लागत से फूलों से सजाया जाएगाा। इस बार एक व्रत की क्षति होने से आठ व्रत रखे जाएंगे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था पूरी कर ली हैं। मंदिर में हर रोज तीन समय आरती की जाएंगी।
विज्ञापन

प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि मंदिर में मुख्य आकर्षण का केंद्र माता का दरबार रहेगा। माता के दरबार को लगभग पांच लाख रुपये की लागत से फूलों से सजाया जाएगाा। दरबार के दर्शन अद्भुत होंगे। इसके साथ ही मंदिर की सजावट लाइटों व फूलों से की जाएगी।
मंदिर समिति ने नवरात्र के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालु सिंगल लाइन में लगकर 15 मिनट में ही माता की पूजा-अर्चना कर सकेंगे। मंदिर में आठों दिन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मंदिर में व्रतियों के लिए फलाहार की व्यवस्था रहेगी और अन्य लोग व बच्चे मेले में लगाए स्टॉल से खाने का आनंद ले पाएंगे। मेले में चाट-पकौड़ी, पानीपुरी आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर में तीन समय की जाएगी माता की आरती ः मंदिर के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि मंदिर में तीन समय विशेष आरती की जाएगी। सुबह, शाम और शयन के समय माता की आरती के साथ ही भजन-कीर्तन आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें