फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर लूटा

Thu, 31 Jul 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की मोतीराम कॉलोनी में बदमाश रात को घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर लाखों के गहने और नकदी लूट ले गए। डेढ़ साल पहले लाखों की चोरी और अब लूटपाट के बाद बुजुर्ग दंपति अंदर तक टूट गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि बदमाशों ने दोनों को बुरी तरह से पिटाई भी की। सुबह के समय लूट की सूचना मिलने पर पुलिस के पसीने छूट और डीएसपी समेत सीआईए और थाना शहर पुलिस ने मौका मुआयना कर आरोपियों की धरपकड़ की। थाना शहर पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द ही काबू करने का दावा किया है।

थाना शहर के अंतर्गत मोतीराम कॉलोनी में बीती रात को बदमाश दयानंद के घर में घुस गए। बदमाशों ने दयानंद और उसकी पत्नी बिमला देवी की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और दोनों को अंदर कमरे में बंधक बना लिया। बदमाशों ने उनके साथ पिटाई करने के बाद घर से 14 हजार रुपये नकद, सोने का पैंडल और सोने के झुमके लूट ले गए।
विज्ञापन


दयानंद और बिमला को वीरवार सुबह पासपड़ोस के लोगों ने बंधन से मुक्त कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी शहर जितेंद्र गहलावत, थाना शहर प्रभारी विपिन व सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया और एफएसएल की मदद से नमूने जुटाए।

दोनों बदमाशों ने एक साथ बोला हमला
बिमला देवी ने बताया कि वह मकान के आंगन और उसके पति दयानंद कमरे में सो रहे थे। दो बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुस गए और उन दोनों पर एक साथ हमला बोल दिया। बिमला ने बताया कि बदमाश उसको भी अंदर कमरे में ले आए।

एक बदमाश उसके ऊपर बैठ गया और उसके मुंह को बांध दिया। वह हाथ-पांव मारने लगी तो उसके हाथ और पांवों को एक साथ बांध दिया और कनपटी पर पिस्तौल तान दी। वह चिल्लाने की कोशिश करने लगी तो उसकी पिटाई कर दी। दयानंद ने बताया कि एकदूसरे बदमाश ने उसको कुर्सी पर बांध दिया और कनपटी पर पिस्तौल सटाकर नकदी और गहने मांगने लगा।

उसने मना किया तो गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि बदमाशों ने उनका संदूक (पेटी) तोड़ दी। इसमें से 14 हजार रुपये नकद, उसकी पत्नी का एक तोले सोने का पैंडल, दो तोले सोने के झुमके और बैंक के कागज लूट ले गए।

मुश्किल से पट्टी खोलकर मांगी मदद
लुटेरे बिमला और दयानंद को कमरे में बंधक बनाकर छोड़कर फरार हो गए। बिमला ने कई घंटे की मशक्कत के बाद अपने मुंह की पट्टी को खोला और पड़ोसी के घर में टार्च मारी।

पड़ोसी टार्च की लाइट को देखकर वहां पहुंचे और सब देखकर दंग रह गए। उन्होंने पुलिस व उसकी दोनाें लड़कियों दर्शना और सुनीता को दी।

दो बेटियां आई पर बेटा-बहू नहीं पहुंचे
दयानंद और बिमला के साथ मारपीट और लूटपाट की सूचना मिलने पर एक बेटी कृष्णपुरा और दूसरी दिल्ली से पानीपत पहुंच गई, लेकिन सूचना देने के बाद भी उसका बेटा-बहू सफीदों से नहीं आए।

परिवार और पासपड़ोस के लोग उनको बार-बार सूचना देते रहे। दयानंद ने बताया कि वह मूल रूप से पिपल वाला सफीदों के रहने वाले हैं। वह बीमार रहता है और उसकी पत्नी सब्जी मंडी में काम कर गुजारा करती है।

डेढ़ साल पहले भी हुई थी चोरी
बिमला ने बताया कि चोर डेढ़ साल पहले उसके घर में घुस गए थे। वे उस समय अपनी किसी रिश्तेदारी में शोक में गए थे।

चोर मकान से लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ले गए थे। बिमला ने बताया कि चोर उसके मकान से 26 हजार रुपये नकद, दो तोले सोने का रानी हार, दो तोले सोने की चेन, आधा तोले सोने की अंगूठी, आधा तोले सोने का टिक्का चोरी कर ले गए थे।

वर्जन
मोतीराम कॉलोनी में रात को बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर कुछ नगदी व सामान ले गए हैं। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थी। इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही काबू कर लेगी।
विज्ञापन

महाबीर सिंह, उप प्रभारी, थाना शहर पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें