पानीपत। नगर निगम शहर के किशनपुरा स्थित पानी की टंकी को तोड़कर आधुनिक लाइब्रेरी बनाएगा। निगम ने इसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है। यहां लाइब्रेरी में आसपास की करीब 12 कॉलोनियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए जगह और सुविधा मिल सकेंगी।
किशनपुरा और राजनगर शहर के बड़े क्षेत्र हैं। इनसे आगे विकास नगर और गोहाना रोड पर शास्त्री कॉलोनी समेत करीब 12 कॉलोनी हैं। जन स्वास्थ्य विभाग ने किशनपुरा और राजनगर में पेयजल सप्लाई के लिए पानी की टंकी बनाई थी। अब यहां ट्यूबवेल से पेयजल की सप्लाई की जाती है। ऐसे में पानी की टंकी संजय पार्क के नजदीक आज भी खड़ी है।
इसकी जगह का भी अभी कोई सदुपयोग नहीं किया जा रहा है। नगर निगम ने इस जगह पर लाइब्रेरी बनाने का फैसला लिया है। पार्षद पति सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि लाइब्रेरी बनने के बाद युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा।
लाइब्रेरी में होंगी आधुनिक सुविधा : नगर निगम ने लाइब्रेरी के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है। इसे निदेशालय भेजा गया है।
नगर निगम ने इसमें किताबों के लिए बड़ा स्टोर रूम, बैठने के लिए बड़ा हॉल और कंप्यूटर रखे जाएंगे। इसके अलावा कुर्सी और तेज लगाने के शौचालय बनाए जाएंगे।