फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने 20 प्रॉपर्टी सील की, 90 को थमाए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकायादारों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की टीम ने बुधवार को ऐसी 20 प्रॉपर्टी सील की और 90 को नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ 300 बकायादारों की सूची तैयार कर ली है। इन पर निगम इसी सप्ताह कार्रवाई करेगा।
नगर निगम की संपति कर व डीटीपी शाखा के अधिकारियों ने प्रोपर्टी टैक्स के बकायादारों पर कार्रवाई की। कुटानी रोड चावला कॉलोनी के एक प्रॉपर्टी मालिक ने 50 हजार रुपये मौके पर ही जमा करा दिए। इनको बाकी भुगतान जल्द जमा कराने की कही है। तहसील कैंप पटेल नगर में दो दुकानों का सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन नगर में बकाया भुगतान न करने वाली चार प्रॉपर्टी को सील किया। निगम की टीम ने इसके आसपास की प्रॉपर्टी को सील किया। नगर निगम आयुक्त डाॅ. पंकज ने बताया कि संपति कर बकायादार मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को ऐसी 20 प्रॉपर्टी सील की हैं। निगम 300 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है। इनमें से 90 को नोटिस दिया गया है। इनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें