फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनजान लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाते से 98 हजार कटे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। दुर्गा कॉलोनी के राकेश वशिष्ठ के साथ साइबर ठगी कर ली गई। ठगों ने उनके एक परिचित के मोबाइल से एक लिंक भेजा था।
विज्ञापन

उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक किया तो बैंक खाते से 98 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक में जाकर खाता बंद कराया। पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राकेश वशिष्ठ ने बताया कि उसके बैंक खाते में करीब 2.35 लाख रुपये जमा थे। उसके पास 24 फरवरी को दोपहर बाद 3:04 बजेर मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया। वह खाते से 98 हजार रुपये निकलने का मैसेज पाकर हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि सात फरवरी को उसके एक परिचित के मोबाइल से एक लिंक आया था। उसके फोन में उनके सभी नजदीकियों नंबर पर मैसेज के रूप में चला गया। यही मैसेज उनके फोन पर भी आया। करीब 10-12 दिन बाद उसने जिज्ञासावश उस लिंक पर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही उसके खाते में 353 रुपये जमा हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें