फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने वर्कशॉप रोड से हटाया अतिक्रमण, गंदगी फैलाने पर तीन दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों व खुले में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रवैया अपना लिया है। निगम की टीम ने वर्कशाप रोड से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान खुले में गंदगी फैलाने पर तीन दुकानदारों के चालान भी किए गए। निगम की टीम ने मीरा बाई मार्केट में दुकानों के आगे बनाए थड़ों को तोड़कर अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के निर्देशों पर जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह, जोन दो में सीएसआई विनोद बेनीवाल व जोन तीन में सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्तों का गठन किया गया है। सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में देर शाम निगम की टीम वर्कशॉप रोड पर परशुराम चौक के पास पहुंची। यहां दुकानदारों द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण किया गया था। निगम की टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाना शुरू किया, दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने स्वयं सड़क पर रखा अपना सामान हटाकर दुकान के अंदर रखा। इस दौरान निगम ने वार्ड 16 व 20 के क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया और लोगों को सड़क पर सामान न रखने के लिए जागरूक किया। टीम को एक दुकानदार खुले में गंदगी डालता मिला। जिसका मौके पर चालान किया गया। इस तरह गंदगी खुले में फैलाने पर तीन दुकानदारों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें