पानीपत। नगर निगम में बाजार से अधिक राशि का भुगतान एक फर्म को करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निगम ने एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) में प्यूरिफायर के लिए लगाए जाने वाले डिवाइस में करीब 50 लाख की हेराफेरी की है। आरोप है कि बाजार में डिवाइस की कीमत 14 लाख है, जबकि निगम ने 24 लाख रुपये में खरीदा है। ऐसे पांच डिवाइस की खरीद की है। निगम ने इनका 1.20 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वहीं बाजार में इनकी कीमत 50 लाख रुपये है।
शहर में पांच सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सिवाह गांव, जाटल रोड, बरसत रोड और काबड़ी रोड अर्जुन नगर में हैं। नगर निगम ने पिछले दिनों एसटीपी पर पानी प्यूरिफायर करने के लिए डिवाइस लगाए थे। इसके लिए निगम ने टेंडर लगाया था। नगर निगम ने डिवाइस का भुगतान भी कर दिया है।
नगर निगम में अब इसके भुगतान के बाद राशि के लिए मामला खुला है। इसमें सामने आया कि निगम ने पांच डिवाइस की 1.20 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसके सामने आने के बाद मामला और खुल गया। जिसमें सामने आया कि दूसरे नगर निगम और बाजार में इन डिवाइस की कीमत करीब 70 लाख रुपये है। यानी प्रति डिवाइस 10 लाख रुपये अधिक का भुगतान किया गया है।