फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम रेहड़िया उठाईं, दो ट्राली सामान किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई वीरवार को चौथे दिन लगातार जारी रखी। टीम ने स्काईलार्क रोड से चार रेहड़ी समेत दो ट्राली सामान जब्त किया। इसके साथ वर्कशॉप संचालकों को दुकानों के आगे रेहड़ी न लगाने की सलाह दी। निगम ने आगे से इस तरह रेहड़ी मिलने पर दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर गिनम के एटीपी दीपक राणा की अगुवाई में टीम ने वीरवार शाम करीब चार बजे स्काईलार्क रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। निगम की टीम के आते ही कुछ दुकानदारों ने अपना सामान अंदर रख लिया। टीम ने बाकी का सामान जब्त कर ट्राली में रखना शुरू कर दिया। निगम की टीम ने चार बड़ी रिक्शा को जब्त कर लिया। निगम की यह कार्रवाई शाम छह बजे तक चली। इस दौरान विरोध की संभावना को देखते हुए पुलिसबल साथ रहा।
स्काईलार्क रोड पर तीनों समय रहता है जाम
स्काईलार्क रोड पर ऑटोमोबाइल की वर्कशॉप हैं। जीटी रोड से शहर में आने वाली मुख्य सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी रहती हैं। यहां सुबह, दोपहर और शाम को तीनों समय जाम लगता है। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों को जाम के चलते परेशानी होती है। उनको कई बार जाम के चलते घर पहुंचने में दोगुना समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन :
शहर की सड़कों पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा था। निगम इस पर कार्रवाई कर रहा है। इसको आगे और भी तेज किया जाएगा।
डॉ. पंकज, आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें