पानीपत। सीजन में गेहूं की आवक लगातार हो रही है, जबकि उठान अब तक केवल आधा यानि यह करीब 54 प्रतिशत ही है। सीजन के अंतिम दिनों में भी उठान की व्यवस्था न हो पाने के कारण चारों तरफ गेहूं के कट्टे की ढेरियां नजर आ रही हैं। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले की मंडियों में 280969 मीट्रिक टन गेहूं पहुचा है। इसमें से 273846 मीट्रिक टन की खरीद की है। जबकि 159886 मीट्रिक टन का उठान हुआ है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार पानीपत मंडी से 28811.2 मीट्रिक टन की आवक हुई है। इसमें 27784.7 मीट्रिक टन की खरीद की और 20011.4 मीट्रिक टन का उठान किया गया। बाबरपुर मंडी में 15390.1 में से 15129.8 की खरीद और 15924 मीट्रिक टन का उठान किया। बबैल मंडी में 4197.5 से 4169.6 की खरीद और 3388.3 का उठान किया। बापौली मंडी में 27201.9 में से 26260.9 की खरीद की है। इसमें से 17438.15 का उठान किया। सनौली में 3772.1 में से 3772.1 की खरीद की है और 3345.85 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है। समालखा मंडी में 80494 में से 63932.6 मीट्रिक टन की खरीद की है और 40644.7 का उठान किया।
इसी तरह मतलौडा मंडी में 15186.4 में से 45075.1 एमटी की खरीद की है। इसमें 72799 एमटी का उठान किया है। छिछड़ाना खरीद केंद्र पर 13607.4 में से 12964.4 की खरीद की और 7847.85 का उठान किया। उरलाना कलां में 2669.3 में से 2669.3 की खरीद और 1849.5 एमटी का उठान किया है। इसराना मंडी में 38167.3 की आवक में से 37316.5 की खरीद और 24898 का उठान किया है। अहर मंडी से 7902.4 में से 7882.9 की खरीद और 5404 मीट्रिक टन का उठान किया है।