फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजनगर में खुलना था ठेका, ठेकेदार ने मिलीभगत कर आजादनगर में खोल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शराब के ठेके के विवाद में शुक्रवार को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के सामने बड़ी सामने सामने आई। दरअसल ठेकेदार को ठेका राजनगर में खोलना था। आरोप हैं कि ठेकेदार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर राजनगर में खोल दिया। अब कॉलोनीवासी भी ठेकेदार के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे। विधायक प्रमोद विज ने इस मामले में आबकारी विभाग के डीईटीसी से बात की और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साफ कहा कि अधिकारियों और ठेकेदार की मनमर्जी नहीं चलने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

राजनगर और आजादनगर के लोग शुक्रवार शाम को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज से उनके जीटी रोड स्थित कार्यालय पर मिले। कॉलोनीवासी हरीश, दीपक, आशा और रजनी ने बताया कि कॉलोनी में शराब का ठेका खोल दिया। उन्होंने रविवार को बंद करा दिया। उन्होंने सोमवार को जिला सचिवालय पर प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर ठेके को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की थी। आश्वासन मिलने के बावजूद भी ठेके को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया जा सका। इसके बाद ठेकेदार सुरेश ने सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल कर थी। कोर्ट ने ठेकेदार को स्टे दे दिया। उन्होंने कहा कि वे कोर्ट एक जुलाई को कोर्ट में अपनी याचिका दायर करेंगे।
विधायक बोले निगम के साथ मौका देखें

विधायक प्रमोद विज आबकारी विभाग के डीईटीसी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि राजनगर का ठेका है तो राजनगर में खोलें। इसका मौका नगर निगम के साथ देखे लें। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में मंत्री से भी बात करेंगे। विधायक ने कहा कि वे बड़े अधिकारी हैं। वार्ड के लोग परेशान हैं और वे विधायक होने के साथ जनता के साथ हैं। विधायक ने कहा कि लाइसेंस राजनगर का है और ठेकेदार ने आजादनगर में खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें