फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान बिजेंद्र की हत्या में गठित समिति जांच से अंसतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। निजामपुर गांव के किसान बिजेंद्र की हत्या के मामले में गठित समिति प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। कंपनी ने इसके लिए 11 जुलाई तक का समय दिया है। इसके बाद महापंचायत बुला आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान बिजेंद्र सिंह निजामपुर समिति की बैठक शुक्रवार को असंध रोड स्थित किसान भवन की। इसकी अध्यक्षता संयुक्त किसान मोर्चा तालमेल कमेटी के संयोजक जयकरण कादियान और संचालन संयुक्त किसान मोर्चा, तालमेल कमेटी की सह-संयोजक कामरेड सुनील दत्त ने की। बैठक में गांव निजामपुर बिजेंद्र सिंह न्याय संघर्ष समिति सदस्यों ने 20 जून को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ वार्ता के बारे में जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि कमेटी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, कंपनी के प्रोजेक्ट पर तुरंत रोक लगाने और इसमें हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की थी। इसके साथ किसान से ली जमीन कंपनी से वापस दिलाने की मांग की थी। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच गंभीरता से करने का भरोसा दिया था। कमेटी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की जांच से असंतुष्ट हैं। प्रशासन और पुलिस को तीन सप्ताह तक जांच के लिए समय दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को न्याय की उम्मीद सो तीन सप्ताह का समय दिया है। प्रशासन 11 जुलाई तक ठोस कार्रवाई नहीं करता है तो किसान महापंचायत बुलाकर लंबे संघर्ष की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर भाकियू के जिला प्रधान सूरजभान रावल, डॉ. सुरेंद्र मलिक, सेवा सिंह मलिक, बिजेंद्र सिंह के भाई रमेश कुमार निजामपुर, सत्यवान सरपंच निजामपुर, सतपाल पूर्व सरपंच, सुमेर सिंह, जयपाल, सतपाल चहल, दिनेश कुमार, जितेंद्र सिंह व एडवोकेट पवन सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें