फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गुरुद्वारा पहली पातशाही में कथा कीर्तन कर संगत को किया निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही में मंगलवार को खालसा साजना दिवस पर कथा कीर्तन समागम हुआ और श्री अखंड साहिब पाठ किया गया। समागम में कथा-कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु के जीवन संदेशों से अवगत कराया गया। समापन पर अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य अगम अपार सिंह ने बताया कि नौ साल बाद गुरुद्वारा पहली पातशाही में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश हुआ है। रविवार को नगर कीर्तन के बाद गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारा पहली पातशाही में सजे हैं। मंगलवार को कथा-कीर्तन कर रागी और हजूरी जत्थों ने संगत को निहाल किया और संगत को गुरु के जीवन संघर्ष के बारे में बताया। समागम में जत्थों ने गुरबाणी के माध्यम से पंच प्यारों के बारे में बताया। समापन पर अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें