पानीपत। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन मजदूर संगठन (सीटू ) का 12वां जिला सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हुआ। सम्मेलन गीता कॉलोनी स्थित शिव वर्मा स्मारक में, कामरेड दयानंद शर्मा मंच, कामरेड मंगतराम हड़ताली हाल, कामरेड दयानंद पवार एडवोकेट यादगार नगर पर आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जय भगवान, बंटी और निर्मला अहलावत ने की और संचालन सुनील दत्त व सुशील ने किया।
सीटू के राज्य सचिव कामरेड विनोद देशवाल ने कहा कि मजदूर वर्ग पर पूंजीवादी शोषणकारी व्यवस्था की लूट और तेजी से बड़ी है। आगामी संघर्षों को और हरियाणा के मजदूर आंदोलन को दिशा देने के लिए 25 से 27 अक्टूबर को करनाल में 15वां राज्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मजदूरों की विशाल रैली आयोजित की जाएगी। जिला से तीन दिवसीय सम्मेलन में चुने हुए प्रतिनिधि शामिल होंगे और रैली में मजदूर हिस्सेदारी करेंगे।
इस अवसर पर जिला प्रधान सुनील दत्त, सीटू से संबंधित इंडस्ट्रियल वर्कर यूनियन, आशा वर्कर्स यूनियन, मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन, क्रैच वर्कर्स यूनियन, सह-संयोजक जय भगवान, बंटी, कमेटी सदस्य नवीन सपड़ा उपस्थित रहे। संवाद