फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईसीयू में दाखिल छात्रा की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप स्थित सरकारी स्कूल में जहरीला पदार्थ निगलने वाली छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में दाखिल है। पुलिस डॉक्टरों से लगातार उसके स्वास्थ्य की अपडेट ले रही है। डॉक्टरों के बयान के लिए फिट घोषित करने के बाद छात्रा के बयान दर्ज होंगे। अब तक छात्रा के जहरीला पदार्थ पीने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

पुलिस व शिक्षा अधिकारी छात्रा के ठीक होने के बाद उससे उसकी परेशानी जानेंगे। पुलिस अब तक अध्यापकों व उसके साथी सहपाठियों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली ही हैं।
तहसील कैंप की एक काॅलोनी निवासी 17 साल की किशोरी तहसील कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11 वीं की छात्रा है। इस स्कूल में तीन हजार बच्चे पढ़ते हैं। इसलिए कक्षा दो शिफ्ट में संचालित होती है। छात्रा वीरवार सुबह सात बजे स्कूल आई थी।
विज्ञापन

सुबह 10:30 जब आधी छुट्टी हुई तो उसने बैग से एक बोतल निकाली और जहरीला पदार्थ पी लिया थी। जब उसके मुंह से झाग निकलने लगे तो छात्र दौड़कर प्रिंसिपल सुभाष चंद्र के कार्यालय में पहुंचे थे। प्रिंसिपल ने छात्रा को निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें