फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में उजाला, बाहर निकलते ही दिखता हैं अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में फैंसी और सामान्य स्ट्रीट लाइटों का उजाला है। सड़क शाम होते ही दूधिया रोशन से चमक उठती हैं। शहर से बाहर निकलते ग्रामीण क्षेत्र शुरू होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसा शहर के किसी एक हिस्से में नहीं बल्कि चारों तरफ इसका नजारा देखा जा सकता है। दोनों क्षेत्र नगर निगम के अंतर्गत आते हैं। स्थानीय लोग ग्रामीण अंचल के क्षेत्रों की अनदेखी बरतने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर की अधिकांश सड़कों फैंसी लाइट लगा रखी हैं। असंध रोड, गोहाना रोड, जाटल रोड, सनौली रोड, मित्तल मेगा मॉल समेत शहर के अंदर की मुख्य सड़कों पर लाइट लगाई हैं। निगम ने करीब आठ करोड़ रुपये इन लाइटों का खर्च किए हैं। हालांकि इनकी गुणवत्ता पर पिछली पर प्रश्न भी उठे थे। निगम अधिकारियों ने इनकी जांच भी कराई थी। ठेकेदार ने दो तीन जगह लाइट बदली भी हैं।
ग्रामीण अंचल में यहां अंधेरा : ग्रामीण अंचल में असंध रोड नहर नाका निकलते ही अंधेरा छा जाता है। इससे आगे ज्योति कॉलोनी, विर्क नगर औरा दत्तर कॉलोनी समेत कई कॉलोनी आती हैं। इसके दूसरी तरफ बबैल नाके से उग्राखेड़ी तक अंधेरा छाया हुआ है। इसके साथ बबैल रोड के छोटूराम चौक और इससे आगे मनमोहन नगर, शिव नगर और भारत नगर समेत आठ कॉलोनी आती हैं। बरसत रोड पर भैंसवाल चौक से आगे अंधेरा छाया हुआ है। यही हाल काबड़ी रोड का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले निगम करें बराबर काम : बलजीत नगर निवासी रमेश, सुरेश और राजेंद्र ने बताया कि शहर के बाहरी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें