फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति से मोहा मन

Sat, 18 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कार्यक्रम में निर्मला देशपांडे और राम मोहन राय को पुष्प अर्पित करते मुख्यातिथि व बच्चे। स्रोत : - फोटो : Udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। निर्मला देशपांडे संस्थान में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने स्व. दीदी निर्मला देशपांडे का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान बच्चों ने भाषण, सामूहिक गीत और रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति से मन मोह लिया। इस अवसर पर शहीद क्रांति कुमार की सुपुत्री उर्वशी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उर्वशी शर्मा ने कहा कि निर्मला का जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षा आज भी सामाजिक समरसता और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करती हैं। गोविंद कालरा ने कहा कि निर्मला का जीवन सादगी, त्याग और सेवा का अनुपम उदाहरण है। पूजा सैनी ने कहा कि संस्थान उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में शिक्षा और संस्कारों के प्रसार के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान सभी लोगों ने संस्थान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। एडवोकेट राममोहन राय ने सबका आभार जताया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष कृष्ण कांता राय, एडवोकेट स्पर्श वर्मा, जनवादी महिला समिति से सविता, शिक्षाविद मधु यादव, आरती दूबे, सोनी सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद कालरा और पूजा सैजी मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें