फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों के कई घंटों की देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। सोमवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

फाजिल्का एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। साथ ही इंटरसिटी एक्सप्रेस दो और झेलम एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। इस समस्या के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से कोई सुधार नहीं किया गया है। इससे यात्रियों को केवल निराशा हाथ लग रही है। साथ ही नवरात्र में वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को भी कई घंटों के बाद ट्रेन उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन

संतोष, रमेश और जितेंद्र ने बताया कि उनको अंबाला जाना है। ट्रेन के समय पर नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। ट्रेन निर्धारित समय पर स्टेशन पर नहीं पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को काफी समय स्टेशन पर ही काटना पड़ रहा है। ट्रेनों के देरी से पहुंचने की समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। यह जानकारी रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें