पानीपत। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की पानीपत शाखा द्वारा ब्रांच के सभागार में केंद्रीय बजट 2025 पर सेमिनार किया गया। इस दौरान आम बजट पर कई सीए के साथ चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि पानीपत रिफाइनरी से मुख्य महाप्रबंधक सीए चंदन कुमार रहे। उन्होंने बजट को लेकर विस्तार से चर्चा की। पानीपत शाखा के चेयरमैन सीए जगदीश धमीजा ने बताया कि यूनियन बजट में हर वर्ग के लिए तरह तरह के प्रावधान हुए हैं। जिसकी गहन जानकारी देने के लिए सेमिनार किया गया।
मुख्यातिथि सीए चंदन कुमार ने बताया कि बजट में केवल टैक्स में हुए बदलाव की जानकारी होना ही काफी नहीं है बल्कि पूरा बजट पढ़कर ये जानना चाहिए कि सरकार किस क्षेत्र में कितना बजट खर्च कर रही है और सरकार भविष्य में क्या सोच रही है। आयकर के मुख्य वक्ता सीए पंकज सरावगी ने टैक्स, पेनल्टी, इनकम टैक्स असेसमेंट में आए बदलावों पर विस्तृत चर्चा की।
सीए अभिषेक राजा राम ने जीएसटी में आए विभिन्न बदलावों पर अपने विचार रखे। सीए मनोज लांबा ने बजट में लघु, छोटे और मझौले उद्यमियों के लिए आई हुई योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। मंच संचालन सीए भूपेंद्र दीक्षित ने किया। सीए सोनू गोयल, सीए मितेश मल्होत्रा व सीए अंकुर बंसल ने मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर सीए हंसराज खुराना, विमल गोयल, अरुण मेहता, मुकेश, कविता, जीत, जतिंदर, विजय आदि मौजूद रहे।