फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुल्हनिया को भा रहा बहुरंगी लहंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शादी के मुहूर्त शुरू होते ही बाजार में रौनक आ गई है। हर कोई शादी समारोह में सबसे हटकर दिखने की चाहत में कपड़े खरीद रहा है। इनमें दूल्हा और दुल्हन सबसे आगे हैं। इन सबके बीच बाजार में अलग-अलग रंग और डिजाइन के कपड़ों की भरमार है। लहंगे की दुकान पर विशेष नजारा देखने को मिलता है। यहां सुबह से देर शाम तक खरीदारी के लिए लाइन लगी रहती है। बाजार में दुल्हन को बहुरंगी लहंगा पसंद आ रहा है। वह हल्के और गहरे मिश्रित रंगों का लहंगा दूल्हे की शेरवानी और कपड़ों से मेल खाता है।
विज्ञापन


शादी के दिन दुल्हन का लहंगा बहुत खास होता है। पहले दुल्हन के लिए लाल कपड़ों का रिवाज था। अब समय के साथ युवाओं की पसंद भी बदल गई है। दुल्हनें खुद ही अपनी पसंद का लहंगा खरीदती हैं। बाजार में उनकी पसंद और हर रेंज में लहंगा पहुंचा है। इनमें बहुरंगी लहंगे काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसके साथ सुनहरे रंग के कपड़े भी पसंद किए जा रहे हैं। विकास नगर की नेहा ने बताया कि वह अपनी शादी के लिए खरीदारी कर रही हैं। उनको अपने लिए बहुरंगी लहंगा पसंद किया है। उन्होंने बताया कि आजकल बहुरंगी लहंगे शादियों के बहुत पसंद किए जा रहे हैं। बहुरंगी लहंगों का क्रेज अब बढ़ता जा रहा है।



इंसार बाजार स्थित नायसा फैशन के संचालन राजन गुप्ता ने बताया कि आज के समय में ज्यादातर बहुरंगी लहंगे पसंद किए जा रहे हैं। लहंगों की कीमत दस हजार से शुरू हो जाती है। इससे ऊपर तीन लाख का लहंगा है। इसके साथ दुल्हन अपनी पसंद का लहंगा भी तैयार करा सकती हैं। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। अब दूल्हा और दुल्हन मैच और एक रंग के भी कपड़े पहनने लगे हैं। शोरूम पर दोनों तरह के कपड़े हैं। औसतन 50 हजार से एक लाख रुपये तक के लहंगे की बिक्री अधिक है। इससे ऊपर का लहंगा कुछ लोग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें