फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फेरों से कुछ घंटे पहले दुल्हन घर से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा (पानीपत)। मतलौडा थाना पुलिस क्षेत्र के एक गांव में फेरों से कुछ घंटे पहले 32 वर्षीय दुल्हन फरार हो गई। परिवार के साथ बारातियों को पता चला तो सबके होश उड़ गए। परिजनों ने एक रिश्तेदार की लड़की के साथ दूल्हे के फेरे कराए और उसके साथ विदा किया। परिजनों ने थाना मतलौडा पुलिस को शिकायत देकर पड़ोस के ही मां-बेटे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शक के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस व परिजन दुल्हन की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

मामला बुधवार का है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को उसकी लड़की की शादी थी। गांव में बरात आ गई थी और फेरों की तैयारी कर रहे थे। उनको पता लगा कि उसकी लड़की घर पर नहीं है। उन्होंने उसको पूरे घर और पास पड़ोस में तलाश किया। उसका कहीं पर भी सुराग नहीं लगा। उसके न मिलने पर परिजनों के हाथ पांव फूल गए। सभी रिश्तेदार व ग्रामीण पीड़ित पिता के साथ खड़े नजर आए। आपसी सलाह मशविरा करने के बाद एक रिश्तेदार ने दुल्हन की जगह अपनी लड़की के फेरे कराने को तैयार हुआ। लड़की को रिश्तेदारी से बुलाकर इंतजार में बैठी बारात को खाने पर बुलाया और फेरे कराकर बरात को विदा किया।

वर्जन :

थाना मतलौडा पुलिस के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति ने शादी के दिन उसकी बेटी के लापता होने की शिकायत दी है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें