फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्ट्री में फिर लगी आग, लाखों का माल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार की रात करीब 12:00 भीषण आग लग गई। इस घटना में फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से फैक्ट्री में तैयार कच्चा पक्का माल मशीनरी और ट्रैक्टर भी जल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर सुबह तक पानी की बौछार की। सुबह पांच बजे तक भीषण आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की ये घटना काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर की कृष्णा इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में हुई। आग काफी भयंकर थी। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर और आसपास के लोगों ने पहले आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद इसकी सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल ने एक के बाद एक दस गाड़ियों का काफिला फैक्टरी की ओर रवाना कर दिया। अलसुबह करीब पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि करीब आठ बजे तक आग की आंच और धुआं फैक्ट्री से उठता रहा।
गौरतलब है कि पिछले पांच दिन में बुधवार को फैक्ट्री एवं गोदाम में आग लगने की ये सातवीं घटना है। शनिवार को काबड़ी रोड स्थित दो फैक्ट्रियों में आग लगी। फिर बरसत रोड स्थित एक फैक्ट्री और गोदाम में आग लगी थी। इसके बाद फिर से काबड़ी रोड पर दो फैक्ट्रियों में आग लगी। अब फिर से काबड़ी रोड की ही फैक्ट्री में आग लगी है। दमकल कर्मी अमित गोस्वामी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें