थर्मल। चार दिन पहले लापता हुए फैक्टरी कर्मचारी का शव सोनीपत की खुबडू झाल में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी मतलौडा निवासी कृष्णचंद ने थाना सदर पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसका बेटा राहुल (23) एक रजापुर स्थित एक कंपनी में काम करता था। आठ अप्रैल को वह घर से ड्यूटी पर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा था।