सनौली। तहसील बापौली में शुक्रवार को जमीन की रजिस्ट्री कराने आए लोगों और तहसीलदार के कमरे में बैठे नायब तहसीलदार के निजी चालक के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि लोगों ने जमकर हंगामा किया। बाद में हंगामा करने वालों ने तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
बताया जा रहा है कि कुराड़ गांव के कुछ लोग तहसील में रजिस्ट्री कराने के लिए आए थे। जहां पर उनकी किसी बात को लेकर नायब तहसीलदार के चालक से कहासुनी हो गई। जिसके बाद हंगामा हो गया।
सूचना पर नायब तहसीलदार बलवान भी मौके पर आ गए और उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में लोगों ने माफी मांग ली। इसके बाद मामला शांत हो गया। संवादि